फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dragon fruit peel makes yogurt more nutritious providing antioxidants and fiber in varanasi

Research: ड्रैगन फ्रूट के छिलके से और पौष्टिक बनेगी दही, मिलता है एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर; खासियत जान लें

Wed, 29 Oct 2025 05:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 29 Oct 2025 05:53 PM IST
सार

बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर और बिहार विवि में कुलपति ने एक  शोध किया है। इसके अनुसार ड्रैगन फ्रूट के छिलके से दही और पौष्टिक बनेगी। ये शोध क्यू1 जर्नल फूड केमिस्ट्री : एडवांसेज में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
Dragon fruit peel makes yogurt more nutritious providing antioxidants and fiber in varanasi
ड्रैगन फ्रूट और दही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रैगन फ्रूट के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर मिलता है। इसका इस्तेमाल कर दही को और पौष्टिक बनाया जा सकता है। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के सीनियर प्रोफेसर व बीआरए विश्वविद्यालय बिहार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देशन में ये शोध हुआ है। ये शोध क्यू1 जर्नल फूड केमिस्ट्री : एडवांसेज में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन


प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देशन में हुए शोध में ड्रैगन फ्रूट के छिलकों का उपयोग करके दही को पौष्टिक बनाया गया। प्रो. राय ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट के छिलकों में जो एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं उससे दही जैसे खाद्य उत्पादों के लिए एक प्रीमियम और पौष्टिक घटक तैयार किया जा सकता है। 
विज्ञापन


यह अध्ययन न्यूट्रिएंट सर्कुलैरिटी के सिद्धांत पर आधारित है। शोध में ये भी बताया गया कि हमें अपशिष्ट को संसाधन मानना शुरू करना होगा। ड्रैगन फ्रूट के छिलके कृषि कचरा नहीं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक तत्वों का भंडार हैं। उन्होंने कहा कि यह नया रिसर्च खाद्य उद्योग को तीन तरह के लाभ देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कैंट स्टेशन के सामने नई पार्किंग की होगी सुविधा, ई-पॉश मशीन से लेंगे किराया; शुरू हुआ सर्वे

यह जैविक कचरे को बड़े पैमाने पर कम करेगा और अंतिम उत्पाद के पोषण मूल्य को बढ़ाएगा। यह शोध मिजोरम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान और बीएचयू के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने किया है। शोध टीम में न्याटो रीबा, मनीष कुमार सिंह और शंकर लाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed