{"_id":"63ade7f1c4680022152ca5b2","slug":"dr-us-gautam-becomes-deputy-director-general-of-indian-council-of-agricultural-research-varanasi-news-vns6911140197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: डॉ. यूएस गौतम बने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: डॉ. यूएस गौतम बने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक
विज्ञापन
डॉ. उधम सिंह गौतम ने बृहस्पतिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) का पदभार संभाला। मिर्जामुराद के गौर गांव में 23 जनवरी 1963 को जन्मे डॉ. यूएस गौतम ने स्नातक और स्नातकोत्तर तक शिक्षा (1980 से 1986 तक) कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू में पूरी की। 15 पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. गौतम पहली बार कृषि विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा के सहायक विस्तार विशेषज्ञ के रूप में जुड़े थे।
उन्होंने वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रधान वैज्ञानिक, विभागाध्यक्ष, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रसार अनुसंधान कार्यक्रम के रूप में पूर्वी क्षेत्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पटना में 1998 से 2006 तक कार्य किया। 2015 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर में निदेशक के रूप में तीन वर्ष तक काम किया। वर्ष 2018 में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति भी रह चुके हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वाराणसी के लिए बड़े ही गौरव की बात है। केंद्र पर उपस्थित वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन सिंह, राहुल श्रीप्रकाश डॉ. अमितेश, डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. मनीष पांडे, पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह, कैलाश नारायण सिंह, सुशील कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी।