फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr Suchita said Society and family are also responsible for the rape of girl in Azamgarh

आजमगढ़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में समाज और परिवार भी जिम्मेदार : डॉ. सुचिता

Tue, 06 Oct 2020 11:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dr Suchita said Society and family are also responsible for the rape of girl in Azamgarh
प्रेसवार्ता में बोलतीं डॉ. सुचिता। - फोटो : अमर उजाला।

राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. सुचिता चतुर्वेदी ने मंगलवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजमगढ़ में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटना के लिए हर वह व्यक्ति जिम्मेदार है जो बच्चों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा- आजमगढ़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर अंकुश के लिए वह सरकार को सुझाव देंगी कि ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए।

विज्ञापन

Dr Suchita said Society and family are also responsible for the rape of girl in Azamgarh
सर्किट हाउस में राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डाक्टर सुचेता चतुर्वेदी अधिकारियों के साथ बैठक करतीं हुईं । - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. सुचिता ने कहा कि वह बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए सोमवार को आजमगढ़ गई थीं। मंगलवार को वह बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बीएचयू अस्पताल आई थीं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत अब ठीक है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण का आरोपी पड़ोस का 21 वर्षीय युवक है। वह परिवार के पास पहुंचा और नहलाने के लिए ले जाने की बात कहकर बच्ची के कपड़े मांगे। इस मामले में समाज के साथ जिम्मेदार परिवार भी है, जिसने अपनी बच्ची की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा। 

हाथरस की युवती के साथ हुई घटना पर उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है, इसलिए उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों की अपेक्षा बाल संरक्षण के मामले में वाराणसी की स्थिति अच्छी है।

यहां कोरोना काल में भी जो बच्चे संरक्षण गृह में हैं, वे अन्य जिलों से बेहतर स्थिति में हैं। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी पीके त्रिपाठी सराहना के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed