{"_id":"5dee899e8ebc3e87cf3e0c06","slug":"dr-feroz-received-appointment-letter-for-faculty-of-arts-and-ayurveda","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. फिरोज को मिला कला और आयुर्वेद संकाय के लिए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. फिरोज को मिला कला और आयुर्वेद संकाय के लिए नियुक्ति पत्र
Mon, 09 Dec 2019 11:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
फिरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू एसवीडीवी में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान को सोमवार को बीएचयू प्रशासन की ओर से कला और आयुर्वेद संकाय के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। अब किस संकाय में ज्वाइन करना है, यह फैसला डॉ. फिरोज को करना है।
विज्ञापन
डॉ. फिरोज के कला संकाय के संस्कृत विभाग और आयुर्वेद संकाय के संहिता एवं संस्कृत विभाग में चयन होने की सूचना सात दिसंबर को ही कार्यकारिणी सदस्यों को दे दी गई थी। बीएचयू प्रशासन के मुताबिक, वह एसवीडीवी में पहले से ही सेवा दे रहे हैं। सोमवार शाम डॉ. फिरोज को कला और आयुर्वेद संकाय के लिए नियुक्ति पत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार दोपहर उनके कला संकाय के संस्कृत विभाग में ज्वाइन करने की चर्चा चली, लेकिन विभाग की ओर से इसे खारिज कर दिया गया। आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. फिरोज को नियुक्ति पत्र मिल गया है। नियमानुसार एक महीने के भीतर उन्हें संकाय में ज्वाइनिंग करना है। अगर डॉ. फिरोज संकाय में आएंगे तो उन्हें ज्वाइन कराया जाएगा।
विज्ञापन