फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dr bhimrao ambedkar statue damaged people protest in varanasi

वाराणसी: डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने से सड़कों पर उतरे ग्रामीण, गिरफ्तारी की मांग

Wed, 26 Aug 2020 11:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Aug 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Dr bhimrao ambedkar statue damaged people protest in varanasi
सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने से सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने प्रतिमा को दोबारा लगाने की मांग की, साथ ही अराजकतत्वों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के गड़खरा गांव में मुख्य सड़क के किनारे लगी डॉ आंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने बीती रात तोड़ दिया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने तीन घंटे प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम मौके पर पहुंचे और समझाकर चक्का जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन



भोजूबीर-थानागद्दी मार्ग पर स्थित गड़खरा गांव में पंचायत भवन के पास ग्राम सभा की जमीन पर 24 वर्ष पहले डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। बुधवार को  जब ग्रामीण सुबह टहलने निकलने तो आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की खबर अन्य लोगों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ग्रामीण, कांग्रेस नेता राजू राम के नेतृत्व में सड़क पर उतर गए। इस दौरान वह भोजूबीर-थानागद्दी मार्ग पर चक्का जाम कर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। साथ ही अराजक तत्वों की गिरफ्तारी और नई मूर्ति लगाने मांग करने लगे।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम जयप्रकाश, एसपीआरए एमपी सिंह, इंस्पेक्टर सनवर अली और चौकी इंचार्ज एसबी सिंह ने उन मांगों के बाबत कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही नई मूर्ति लगाने का आश्वासन देकर साढ़े 10 बजे किसी तरह चक्का जाम समाप्त कराया।

दोपहर में प्रशासन की पहल पर नई मूर्ति लग भी गई। तब जाकर ग्रामीण मूर्ति स्थल से हटे, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

इस बारे में थाना प्रभारी सनवर अली ने बताया कि किसी शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी थी ग्रामीणों की मांग पर नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है, अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed