फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three personalities of Kashi with dom raja will get Padma Shri

सम्मान: बनारस को नौ नवंबर को मिलेंगे तीन और पद्मश्री, राष्ट्रपति भवन में ग्रहण करेंगे पुरस्कार

Sun, 07 Nov 2021 10:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 10:22 AM IST
सार

काशी की तीन विभूतियों प्रो. रामयत्न शुक्ल, किसान चंद्रशेखर सिंह और डोमराजा स्व. जगदीश चौधरी शामिल हैं। नौ नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्म सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Three personalities of Kashi with dom raja will get Padma Shri
प्रो. रामयत्न शुक्ल, किसान चंद्रशेखर सिंह और डोमराजा स्व. जगदीश चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। इसमें प्रो. रामयत्न शुक्ल, किसान चंद्रशेखर सिंह और डोमराजा स्व. जगदीश चौधरी शामिल हैं। सम्मान की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण समारोह का आयोजन नहीं किया गया। नौ नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्म सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल को संस्कृत की सेवा के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। आमंत्रण मिलने के बाद प्रो. शुक्ल के पुत्र पं. रामाश्रय शुक्ल एवं भोलानाथ शुक्ल, शिष्य शशांक त्रिपाठी सहित विद्वत परिषद के पदाधिकारी आठ नवंबर को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं किसान चंद्रशेखर सिंह को कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


डोम राजा स्व. जगदीश चौधरी को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। उनके पुत्र ओम चौधरी (16) राष्ट्रपति द्वारा नौ नवंबर को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान ग्रहण करेंगे। ओम चौधरी ने बताया कि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा सम्मान ग्रहण करने का मौका मिल रहा है। दुख इस बात का है कि पिताजी अगर जीवित रहते तो वह इस पुरस्कार को ग्रहण करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: वैश्विक स्तर पर भव्य स्वरूप में नजर आएगा बाबा दरबार, 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed