फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dog death in varanasi after attack on family

घर में घुसकर परिवार सहित पालतू पशुओं पर हमला, कुत्ते की मौत, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Aug 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 07 Aug 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Dog death in varanasi after attack on family
पुरानी रंजिश को लेकर रात के अंधेरे में घर में घुसकर एक परिवार पर हमला बोला गया। हमलावरों ने पालतू कुत्ते और गोवंश पर भी हमला किया। इस हमले में पालतु कु्त्ते की मौत हो गई। घटना वाराणसी के  बड़ागांव थाना क्षेत्र के  औसानपुर गांव में रविवार की रात की है। यहां  पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पालतू पशुओं पर भी हमला किया जिसमें कुत्ते की मौत हो गई। वहीं, परिवार के तीन लोग और गोवंश घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और तहरीर के आधार पर अमित कुमार शुक्ला व विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


औसानपुर गांव निवासी सदानंद का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके पट्टीदार अमित कुमार शुक्ला और विशाल घर में घुसे। इस दौरान दोनों ने घरेलू सामानों को तोड़ना शुरू किया तो सदानंद, उनकी पत्नी और प्रतिभा और बेटे सत्यप्रकाश ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों ने सदानंद और उनकी पत्नी व बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही पालतू कुत्ते और गोवंश पर भी हमला किया। सदानंद की तहरीर पर बड़ागांव थाने में दोनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed