{"_id":"6a876296a3d7d817de0daef1","slug":"doctors-will-be-available-in-three-shifts-at-the-flood-relief-camp-anti-snake-venom-will-also-be-available-for-administration-varanasi-news-c-20-vns1056-1513139-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाढ़ राहत शिविर में तीन शिफ्ट में रहेंगे डॉक्टर, लगवा सकेंगे एंटी स्नेक वेनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाढ़ राहत शिविर में तीन शिफ्ट में रहेंगे डॉक्टर, लगवा सकेंगे एंटी स्नेक वेनम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए 61 बाढ़ राहत शिविर में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। बाढ़ के दौरान सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए जरूरत पड़ने पर बाढ़ राहत शिविरों में 24 घंटे एंटी स्नेक वेनम भी लगाया जाएगा। इधर, सरकारी अस्पतालों में भी बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य टीम के गठन, अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के राहत शिविरों में दवाएं व अन्य जरूरी सामान पहुंचाए जाने लगे हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने सलारपुर बाढ़ राहत शिविर में रहने वाले लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घाट किनारे इलाकों में एंबुलेंस टीम मुस्तैद रहेगी।
जलजनित बीमारियों का रहता है ज्यादा खतरा
सीएमओ डॉ. एनपी सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से जिन जगहों पर बाढ़चौकियां (बाढ़ राहत शिविर) बनाई गई हैं, वहां अस्थायी स्वास्थ्य बूथ भी बनाया जाएगा। इससे शिविरों में रहने वाले लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। आम तौर पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वाले लोगों को जल जनित बीमारियां, संचारी रोग की संभावना बढ़ जाती है।