फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor mistreated at Department of Medicine OPD in BHU Hospital in varanasi

Varanasi: बीएचयू अस्पताल में मेडिसिन विभाग की ओपीडी में डॉक्टर से बदसलूकी, बंधक बनाने का लगाया आरोप

Wed, 19 Aug 2026 10:48 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 19 Aug 2026 10:48 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में डॉक्टर से बदसलूकी और बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है। डॉक्टर ने छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Doctor mistreated at Department of Medicine OPD in BHU Hospital in varanasi
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में मंगलवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीज को दिखाने गए छात्रों और डॉक्टर के बीच जमकर नोंकझोंक हुईं। आरोप है कि डॉक्टर को छात्रों ने अस्पताल के ओपीडी के बगल के कमरे में ही एक घंटे बंधक बनाए रखा। 

विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार करीब 10 से 12 छात्र एक मरीज को दिखाने आए थे और जबरन देखने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर, कुलपति चिकित्सा अधीक्षक सहित पुलिस को भी दे दी है। छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है। बीएचयू अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मंगलवार को प्रोफेसर धीरज किशोर ओपीडी में बैठकर मरीज देख रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र एक मरीज को लेकर आए और उन्होंने अपना परिजन बताते हुए तुरंत देखने को कहा। 
विज्ञापन


छात्रों ने वहां तैनात बाउंसर को तत्काल डॉक्टर से दिखवाने को कहा तो उन्होंने जब डॉक्टर को बताया तो डॉक्टर ने छात्रों को बीएचयू प्रशासन द्वारा हेल्थ डायरी के लिए निर्धारित समय पर आने को कहा। इस पर छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने वहां हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हंगामा बढ़ता देख किसी तरह डॉक्टर धीरज अपनी जान बचाकर बगल के कमरे में भागे लेकिन कुछ ही देर में छात्र वहां भी आ गए। वहां उन्होंने डॉक्टर को करीब 1 घंटे तक बंधक बनाए रखा। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर धीरज किशोर के अनुसार उन्होंने जब छात्रों पर कार्यवाही करने की बात कही करते हुए तो छात्र तभी छात्र नहीं माने। इसके बाद वह किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले।

इसे भी पढ़ें; UP: काशी में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आठ तक के विद्यालय बंद; बीएसए ने जारी किया आदेश

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी मुक दर्शक बने रहे और उन्होंने भी छात्रों को रोकने का प्रयास नहीं किया। प्रोफेसर धीरज किशोर ने कुलपति, चीफ प्रॉक्टर, लंका पुलिस सहित जो भी अन्य जगहों पर जो शिकायत दी है उसमें छात्रों पर ठोस कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बुधवार को वह पुलिस आयुक्त से भी इस मामले में मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed