फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi naresh  elder daughter allegations on brother in press conference for violence for property

वाराणसी: काशी नरेश की बड़ी बेटी ने प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप- भाई अनंत नारायण करतें हैं हिंसा, किला छोड़ने को धमकाया

Sun, 26 Sep 2021 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Kashi naresh  elder daughter allegations on brother in press conference for violence for property
काशी नरेश की बड़ी बेटी राजकुमारी विष्णुप्रिया प्रेस वार्ता में बोलती हुईं - फोटो : अमर उजाला

काशीराज परिवार में भाई-बहन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। काशी राज परिवार की बड़ी बेटी कुमारी विष्णुप्रिया ने अपने भाई अनंत नारायण सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। विष्णु प्रिया ने रविवार को नदेसर स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके साथ रामनगर किले में भाई अनंत नारायण सिंह ने घरेलू हिंसा की है। उन्होंने कहा कि वह अविवाहित हैं, तो ऐसे हालात में वह कहां जाकर रहेंगी।

विज्ञापन


विष्णु प्रिया ने आरोप लगाया कि रामनगर के कोदोपुर की जमीन को भाई ने बेच दिया। जबकि खसरा खतौनी पर उनके नाम से यह जमीन है। इस 44 बिस्वा जमीन का वर्तमान मूल्य 15 करोड़ से अधिक है। उन्होंने खसरा की कापी दिखाते हुए कहा कि प्रशासन ने भी महाराजा विभूति नारायण के वसीयत और उनके पेपर को अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी: काशी नरेश की बड़ी बेटी ने प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप- भाई अनंत नारायण करतें हैं हिंसा, अब कहां जाएं हम    
विज्ञापन
विज्ञापन


किला छोड़कर जाने की दी धमकी
उन्हें किला छोड़कर जाने की धमकी दी जाती है। पत्रकार वार्ता में ही उन्होंने एक वीडियो क्लिप दिखाकर आरोप लगाया कि घर के छत, खिड़कियां, पंखे और बर्तन तोड़े गए थे और सभी बहनों और बेटों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि काशी नरेश विभूति नारायण द्वारा स्थापित फर्म, कंपनियां और लोक कल्याणकारी ट्रस्ट को अनंत नारायण अपनी संपत्ति बताते हुए राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से राजस्व अभिलेखों और साक्ष्यों में अपना नाम अंकित करा रहे हैं।

मुख्तार ए आम अनिल सिंह भी इसमें शामिल हैं। काशीराज की संपत्तियों में चार हिस्सेदारी है। इसलिए कोई व्यापारी या संस्थान कुंवर अनंत नारायण सिंह और अनिल सिंह से किसी प्रकार का लेनदेन करते हैं तो वे सभी अमान्य और अवैध होंगे। वहीं इस लेनदेन से होने वाले नुकसान की जिम्मेदार बहनें नहीं होंगी। इस दौरान विष्णु प्रिया के साथ उनके तीन भांजे और एक बहनोई भी नदेसर में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed