फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not give relief to inflation and give protection

महंगाई से छुटकारा और सुरक्षा देने वाले को देंगे मत

Sun, 06 Feb 2022 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Do not give relief to inflation and give protection
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। महंगाई, विकास, कानून व्यवस्था, रोजगार जैसे ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर जनता वोट की तैयारी में है। शनिवार को सुंदरपुर स्थित ब्रिज इनक्लेव कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित वोटर अड्डा में कॉलोनीवासियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई आम आदमी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इसके साथ ही खराब सड़के, बिजली, पानी और विकास कई ऐसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को काम करने की जरूरत है। वोट करने के पहले हम जनप्रतिनिधि द्वारा कितने मुद्दों का निवारण किया गया उसका आकलन करने के बाद ही अपना वोट देंगे।
विज्ञापन

बेहतर प्रत्याशी को देंगे वोट
चुनाव में जाति धर्म कोई मायने नहीं रखता। वोट करते समय हम यहीं देखेंगे की जिस प्रतिनिधि का हम चुनाव कर रहे हैं। वो हमारे मुद्दों को जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचा रहा या नहीं। - सुनीता डोंगरे
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण की समस्या
न तो कूड़ा उठाने वाला समय से आता है न कूड़ा निस्तारण के लिए कोई जगह है। खाली प्लॉटों में कूड़े का ढेर लगा रहता है। इससे इलाके में आए दिन बीमारियां फैल रही है।- नूतन रंजन
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी की सड़के हो बेहतर
कालोनी की कई सड़के खराब है, इससे शाम को टहलने निकाले वाले बुजुर्गों को भी काफी समस्या होती है। इस चुनाव में ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनेंगे जो इन समस्याओं से निजात दिला सके।- अमृता शर्मा
महंगाई से परेशान आम जनता
महंगाई से आम जनता परेशान है। पहले जो गैस-सिलेंडर 400 से 500 रुपये मिलता था, आज वह एक हजार का हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है। इसपर सरकार को काम करना चाहिए। - स्वाति नेने
स्वास्थ्य क्षेत्र में हो विकास
पहले के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है, लेकिन अब भी काफी दिक्कतें हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। शहर में अस्पतालों का निर्माण होनेसाथ उनमें नवीनतम उपकरण भी लगाए जाए।- केशव मिश्रा

महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता हो
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने काफी काम किए हैं। बावजूद इसके अभी भी ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिससे महिलाएं व लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करती। सरकार महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।- प्रियांका त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed