फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not fear artificial intelligence; learn it to enhance your capabilities, advise experts.

कृत्रिम बुद्धिमत्ता से डरें नहीं, इसे सीखकर बढ़ाएं अपनी क्षमता : विशेषज्ञ

Tue, 27 Oct 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Do not fear artificial intelligence; learn it to enhance your capabilities, advise experts.
बीएचयू में सोमवार को कैंपस टू कॉरपोरेट कार्यक्रम हुआ। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोजगार की तैयारी, समूह चर्चा, साक्षात्कार और जीवनवृत्त तैयार करने के तरीके बताए। बदलती तकनीक के अनुरूप कौशल विकसित करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विवि के छात्र अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अध्यक्षता करते हुए छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने टीसीएस के प्रतिनिधियों से विवि के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक अपनाते हुए महामना के आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप आगे बढ़ने का आह्वान किया। विज्ञान संस्थान के रोजगार एवं प्रशिक्षण समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

रोजगार के लिए कौशल और तैयारी जरूरी -
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक और टीसीएस वाराणसी के केंद्र प्रमुख रवि कोहली ने विद्यार्थियों को कंपनी की रोजगार चयन प्रक्रिया में अधिकाधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के साथ अपने कौशल और क्षमताओं को लगातार विकसित करना चाहिए। टीसीएस के क्षेत्रीय प्रमुख संदीप जोशी और सत्येंद्र यादव ने विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों के लिए कंपनी में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने समूह चर्चा, साक्षात्कार और जीवनवृत्त तैयार करने की प्रक्रिया को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के तरीके समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अवसर के रूप में अपनाएं
टीसीएस के कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकी विशेषज्ञ रजत सोनी ने विद्यार्थियों से नई तकनीक से घबराने के बजाय उसे सीखने और अपनी क्षमताएं बढ़ाने का माध्यम बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में प्रासंगिक बने रहने के लिए नई तकनीकों को समझना और उनका जिम्मेदारी से उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने नेतृत्व क्षमता, कॅरिअर विकास, रोजगार चयन की तैयारी और सामाजिक प्रभाव से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से चर्चा की। संयोजक एवं विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति अधिकारी डॉ. उमेश सिंह ने अतिथियों, वक्ताओं और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप प्रकोष्ठ के आलोक मिश्र, संजय कुमार यादव, रवि कुमार पटेल और प्रशिक्षु मुस्कान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed