फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not be careless in women crime cases

महिला अपराध मामलों में न बरतें लापरवाही

Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless in women crime cases
वाराणसी। आईजी रेंज एसके भगत ने रविवार को रोहनिया थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, बंदीगृह, आरक्षी आवास, निर्माणाधीन बैरक का जायजा लिया। आगामी चुनाव से संबंधित तैयारियों और मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन को लेकर तैयार रिपोर्ट का भी अवलोकन किया। अपराध रजिस्टर और वीवीआईपी रजिस्टर अपडेट नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। कहा कि महिला अपराध मामलों में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

आईजी एसके भगत ने कहा कि चुनाव संबंधी तैयारियों में कोई कोर कसर नह रहे और वांछित और चुनाव को प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई करें। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा सहित अन्य मातहतों को निर्देश दिया कि अपराध सहित अन्य रजिस्टर अपडेट रहने चाहिए।। रिकार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी न होे। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़िताओं की सुनवाई तुरंत हो और उनसे फीडबैक भी लें कि उनकी समस्या सुलझी या नहीं। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, लावारिस वाहनों व मालों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने मोहनसराय अस्थाई चौकी को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया।
विज्ञापन

इनसेट-
चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रधान संघ ने आईजी रेंज को सौंपा ज्ञापन
प्रधान संघ के अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में प्रधानों ने रोहनिया थाने पर निरीक्षण के दौरान आईजी रेंज एसके भगत से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानों ने परमपुर चौकी इंचार्ज पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। भूमि विवाद संबंधी प्रकरण में आईजी का ध्यान आकृष्ट कराया। ग्राम प्रधान सतीश कुमार, संतोष यादव, दर्शन यादव, अजय दुबे, श्रीप्रकाश दुबे, रामबाबू, मनीष, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed