फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM reprimanded for negligence in election work

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर डीएम ने लगाई फटकार

Fri, 25 Feb 2022 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded for negligence in election work
पहड़िया मंडी में बृहस्पतिवार को ईवीएम का निरीक्षण करने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने मशीनों पर सिंबल, एड्रेस टैग और सील करने में शिथिलता बरतने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता धनंजय यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा एडीएम नागरिक आपूर्ति नलिनी कांत सिंह को चार्जशीट देने का निर्देश दिया है। मंडी में मशीनों का परीक्षण, रैंडमाइजेशन के पश्चात पोलिंग के लिए तैयार की गई मशीनों को रखा जा रहा है। 6 फरवरी को ईवीएम मतदान केंद्रों के लिए भेजी जाएंगी। डीएम ने मतदाता सूची में नाम, फार्म 12डी की प्राप्ति, फार्म 13 का प्रमाणीकरण समेत अन्य कार्यों को व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। सदर तहसील पहुंचे डीएम ने गुब्बारे छोड़कर मतदाता जागरूकता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में कार्मिकों का प्रशिक्षण
यूपी कॉलेज में सीडीओ अभिषेक गोयल की देखरेख में कार्मिकों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। 28 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, प्रथम द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मतदान कार्मिकों का पोस्टल बैलेट वोटिंग कराया गया जबकि जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, ड्राइवर और अन्य ड्यूटी स्टाफ तीन मार्च तक पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed