फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dm meeting

लापरवाही पर सिंचाई विभाग के अभियंताओं का वेतन रोका

Wed, 31 Jul 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
dm meeting
वाराणसी। पौधरोपण और जल शक्ति अभियान में लापरवाही पर सिंचाई विभाग के अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश डीएम ने दिया है। विकास भवन में मंगलवार को आयोजित बैठक में उन्होंने खराब प्रगति वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और उनके उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की। जिले में 18 लाख 72 हजार पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज दो लाख 41 हजार पौधे नर्सरी से उठाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को विभागवार समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग का काम सबसे खराब मिला। डीएम ने अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड वीके कुशवाहा, मूसाखांड़ बांध प्रखंड के मनोज कुमार सिंह, लघुडाल नहर प्रखंड के राजेंद्र कुमार, नलकूप खंड प्रथम वाराणसी के प्रकाश चंद्र, नलकूप खंड चंदौली के सलिल कुमार और सिंचाई खंड जौनपुर के आशीष कुशवाहा का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने को कहा। उन्होंने पौधरोपण और जल शक्ति अभियान के कार्यों का रिपोर्टिंग ऐप अपलोड कराने और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने में नगर विकास, विद्युत, उद्योग, जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई आदि विभागों की लापरवाही पर चेतावनी दी कि इस सप्ताह काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नर्सरी से पौधे उठाने और रोपण करने तक सुरक्षित रखने को कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी ग्राम पंचायतों में तालाबों की सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed