फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM koshalraj sharma

प्रदूषण रोकने में विभाग संवेदनशीलता के साथ निभाएं जिम्मेदारी

Tue, 05 Nov 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
DM koshalraj sharma
वाराणसी। स्माग और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राइफल क्लब सभागार में सोमवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक की। सभी विभागों को प्रदूषण रोकने के लिए संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया और कहा आज से ही टेंपलेट के अनुसार काम शुरू कर दें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नदी के 500 मीटर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सॉलिड वेस्ट नहीं फेंका जाना चाहिए। इसके लिए चिह्नीकरण किया जाए और इस क्षेत्र में आने वाले गांव को सूचीबद्ध कर लिया जाए। आबादी को नगर निगम, ग्राम पंचायत व बीडीओ सेंसेटाइज़ करें। प्रदूषण नियंत्रण के लिए विभागीय कार्यों के अनुसार डाटा अपलोड करें और उसकी नियमित मानीटरिंग करें। प्रदूषण नियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि एक ऑटोमेटिक, पांच मैन्युअल और 15 स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेंटर की जांच कर ली जाए कि वे सही काम कर रहे या नहीं। शहर के अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर जानकारी दी जाए। बीएचयू में स्थापित चार एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सेंटर बंद होने की जानकारी पर उन्होंने बीएचयू के कुलपति को पत्र लिखकर इसे चालू कराने का अनुरोध करने को कहा। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि वे अपने निर्माण कार्यों की साइट चिह्नित कर सूचीबद्ध करें। निर्माण स्थल पर मानकों की अनदेखी पाई गई तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed