फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM asked for clarification on less revenue collection

Varanasi News: कम राजस्व वसूली पर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
DM asked for clarification on less revenue collection
आबकारी विभाग में वसूली में गिरावट का पता लगाने और विद्युत देयों की वसूली 35 प्रतिशत ही करने पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्पष्टीकरण मांगा है। विकास भवन सभागार में राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा में लक्ष्य से कम वसूली होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। अधिकारियों से राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ ही समस्याओं का समय से समाधान कराए जाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग की ओर से 1000 तालाबों के सापेक्ष 300 पट्टे आवंटन किये जाने, पिंडरा में एक भी मत्स्य पट्टा न होने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई। डीएम ने तीनों तहसील (सदर, राजातालाब और पिंडरा) के एसडीएम से कर्मचारियों को समान रूप से कार्य आवंटित कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। पिंडरा तहसीलदार को पांच प्रतिशत के सापेक्ष 2.36 प्रतिशत वसूली पर विचार कर इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। पिंडरा में भी लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली किए जाने पर सवाल किया। वार्षिक लक्ष्य का 55 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी वसूली करने पर दुकानों का रेंट, नगर निगम, वीडीए, पेट्रोल पंप के डीड आदि की वसूली की जांच कराने का निर्देश संबंधित विभागों को जिलाधिकारी ने दिए।
विज्ञापन

नगर निगम में भी हुई कम वसूली
नगर निगम में भी कम वसूली हुई है। पिछले साल 11 करोड़ के सापेक्ष पांच करोड़ वसूली तथा इस वर्ष 14.5 करोड़ के सापेक्ष कम वसूली को लक्ष्य के सापेक्ष करने के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिया। बैठक में तहसील से जारी आरसी की वसूली करने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को 5-5 बकायेदारों की वसूली स्वयं कराने, अन्य विविध देयों की वसूली बढ़ाने, पुराने वादों का समाधान गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता पर करने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। बैठक में तहसीलदार राजातालाब ने 46 प्रतिशत स्टांप देयों की वसूली की जानकारी दी। इस पर एसडीएम राजातालाब से कम वसूली का कारण डीएम ने पूछा। एएनएम सब सेंटर पर डिलीवरी की सुविधा चालू कराने के लिए अधिकारियों से सेंटर गोद लिये जाने की बात कही। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed