फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali Vishwanath Dham will be illuminated with fragrant flowers and lamps Mother Annapurna

दीपावली: सुगंधित फूलों, दीपों से दमकेगा विश्वनाथ धाम; मां अन्नपूर्णा को 14 क्विंटल मिठाइयों आदि का 56 भोग

Thu, 16 Oct 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 05:59 AM IST
सार

Diwali 2025: दीपोत्सव को लेकर काशी के विभिन्न मंदिरों में भी तरह-तरह के अनुष्ठान होंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। जिला प्रशासन ने यहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा ले लिया है।

विज्ञापन
Diwali Vishwanath Dham will be illuminated with fragrant flowers and lamps Mother Annapurna
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की कतार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में इस बार छह दिवसीय दीप ज्योति पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुगंधित पुष्पों और विद्युत झालरों के धाम की सुगंधित आभा बिखरेगी। जो भक्तों को अपूर्व अलौकिक आध्यात्मिक अनुभव कराएगी। गुरुवार से साज-सज्जा के कार्य शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से धाम परिसर सजाया जाएगा। बाबा दरबार में छह दिनों तक विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान होंगे। धनतेरस के दिन से धाम स्थित मां अन्नपूर्णा का दरबार में आकर्षक सजावट होगी। 
विज्ञापन


मां भक्तों पर दोनों हाथों से दो दिनों तक अपना खजाना लुटाएंगी तो दीपावली के दिन दीप मालिकाओं से बाबा का परिसर जगमग होगा। मां अन्नपूर्णा व बाबा विश्वनाथ को अन्नकूट के दिन 14 क्विंटल मिष्ठान्न आदि से 56 भोग लगेगा। दीपावली के दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन मंदिर चौक में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंदिर में बनेंगी मिठाइयां-नमकीन
अन्नकूट महोत्सव पर 56 भोग के लिए व्यंजनों ज्यादा मंदिर परिसर में ही बनाया जाएगा। लड्डू व अनेक प्रकार की नमकीन, मठरी आदि मंदिर प्रशासन स्वयं बनवाएगा। जबकि अन्य व्यंजन बाहर से मंगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed