फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali Airfares skyrocket ticket rates triple hampering travel back home for the festival

दीपावली: आसमान छू रहे विमानों के दाम, तीन गुना बढ़े टिकट के रेट; त्योहार पर घर वापसी में बाधक बन रहा किराया

Sun, 19 Oct 2025 05:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 05:45 AM IST
सार

त्योहार को लेकर विमानन, रेल और बस यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। इस कारण यहां यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। इस बीच, हवाई यात्रा के दाम बढ़ जाने से लोगों को अपने घर जाने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Diwali Airfares skyrocket ticket rates triple hampering travel back home for the festival
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल दीपावली है। वहीं, विमानन कंपनियों ने अपना किराया बढ़ा दिया है। महानगरों से वाराणसी का किराया एक दो नही बल्कि 3 गुना तक बढ़ गया है। मुंबई से वाराणसी का किराया जो आम दिनों में चार से पांच हजार रुपये तक होता है, वह बढ़कर 29,604 रुपये हो गया है। सभी फ्लाइट्स में लगभग 90 फीसदी तक सीटें फुल होने से किराया कम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


आमतौर पर मुंबई से वाराणसी का किराया 4000-5000 के बीच रहता है। वहीं, 19 से 21 अक्तूबर को एयर इंडिया की नॉन स्टॉप फ्लाइट का किराया 29,604 रुपये है। वहीं अगर कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ते हैं तो आपको 68,516 रुपये के टिकट लेने पड़ेंगे। स्पाइस जेट का किराया 16,435 रुपये, अकासा एयर का किराया 21,400 रुपये है। 
विज्ञापन


इंडिगो ने भी अपना किराया 19,900 रुपये से ज्यादा कर दिया है। मुंबई के बाद बंगलूरू से वाराणसी आने का किराया बढ़ा है। बंगलूरू से पर्यटक काफी संख्या में वाराणसी आते हैं। बंगलूरू से वाराणसी का किराया एयर इंडिया का 21,641 रुपये, स्पाइस जेट का 18,000 रुपये और इंडिगो का 14,889 रुपये है। ऐसे ही दिल्ली से भी वाराणसी आने वालों को टिकट के लिए 3 गुना से ज्यादा दाम देने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होते हैं यात्री

दिल्ली से वाराणसी का किराया आम दिनों में तीन हजार से 4500 रुपये तक होता है। जो दीपावली पर बढ़ कर 25 हजार रुपये के ऊपर हो गया है। एयर इंडिया का किराया 15,374 रुपये, इंडिगो का 11,100 रुपये है। ऐसे ही स्पाइस जेट का किराया 12,915 रुपये तक है। 

दीपावली पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अपने घर आते हैं। लोग ट्रेन, बस या फ्लाइट का सहारा लेते हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में ट्रेनों में पहले से ही नो रूम की स्थिति है। वहीं बस से लोग दूर का सफर करना नहीं चाहते। फ्लाइट का किराया इतना अधिक होने से लोगों को इस बार समस्या होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed