फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divyang and elderly will be VVIP in Baba's Dham

बाबा के धाम में वीवीआईपी होंगे दिव्यांग और बुजुर्ग

Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Divyang and elderly will be VVIP in Baba's Dham
दिव्य, अलौकिक और अद्भुत बाबा विश्वनाथ का धाम 13 दिसंबर को आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से खुल जाएगा। काशी पुराधिपति का हर भक्त तो वैसे उनके लिए बेहद खास है, लेकिन बाबा के धाम में आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वीवीआईपी का अहसास होगा। बाबा विश्वनाथ का मंदिर देश का पहला मंदिर होगा जहां प्रवेश से लेकर दर्शन तक दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं को भव्यता के साथ ही सर्वसुविधाओं का अहसास भी कराएगा। भगवान विश्वेश्वर के आनंदकानन में आने वाले हर श्रद्धालु को विशेष होने का अहसास होगा। पूरे मंदिर परिसर को दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर ही निर्मित किया गया है। प्रवेश से लेकर निकास द्वार तक विशेष रैंप व एस्कलेटर बनाए गए हैं। गंगा का घाट, छत्ताद्वार, ढुंढिराज गणेश और नीलकंठ द्वार से आने वाले किसी भी दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालु को बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन होंगे। जलासेन घाट से बाबा के धाम में प्रवेश करने वाले दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन की ओर से व्हील चेयर के साथ ही मंदिर तक पहुंचने के लिए निशुल्क ई रिक्शा का इंतजाम भी किया गया है। यात्री सुविधा हाल से स्कैनिंग के बाद मंदिर चौक इलाके से होते हुए श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। वहीं यात्री सुविधा केंद्र में बुुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग से टॉयलेट के इंतजाम भी किए गए हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मंदिर में हर सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर में प्रवेश के सभी द्वार पर जहां-जहां सीढ़ियां बनाई गई हैं रैंप का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed