यूपी: सोनभद्र में तलाकशुदा युवती पर धारदार हथियार से हमला, खून से लथपथ देख उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय तलाकशुदा युवती पर गुरुवार सुबह में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह साढ़े छह बजे के करीब जब युवती का भाई घर पहुंचा तो युवती खून से लथपथ पड़ी थी।
भाई युवती को लेकर कोन पीएचसी पहुंचा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती की तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह परिवार के लोगों के साथ रह रही है। आजीविका के लिए वह सौंदर्य प्रशासन रोजाना बाजार में जाकर बेचती है।
बुधवार को देर शाम भी वह सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री कर बाजार से घर लौटी। घर पर परिवार के लोग नहीं थे। वह रात में अकेले घर पर सो गई। इस बीच गुरुवार सुबह में अज्ञात लोगों ने घर पहुंच कर युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
वह लहूलुहान हाल में घर में ही पड़ी रही। सुबह साढ़े छह बजे के करीब युवती का भाई घर पहुंचा तो खून से लथपथ देख तुरंत उसे लेकर कोन पीएचसी पहुंचा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोन थाना प्रभारी अरविंद यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।