फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divisional Commissioner conveys greetings on the eve of Independence Day.

Varanasi News: मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिया बधाई संदेश

Sat, 15 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner conveys greetings on the eve of Independence Day.
वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंडलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने बधाई संदेश में मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर है। यह दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का स्मरण कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें। मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मंडल की उपलब्धियों में इस वर्ष भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाना गौरव की बात है। यह उपलब्धि हमारी प्रभावशाली क्षमता को भी दर्शाती है। आइए, देशप्रेम की इसी सर्वसमावेशी भावना के साथ हम सब स्वतंत्र भारत को विकसित भारत बनाने की राष्ट्रीय साधना में स्वयं को समर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed