{"_id":"307309139137120df8fe8c3627cf4487","slug":"district-headquarters-in-view-held-on-bjp-activist-decorating-house-virendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवाद पर गुंडातंत्र हावी, अखिलेश ने जनता को छला ः वीरेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवाद पर गुंडातंत्र हावी, अखिलेश ने जनता को छला ः वीरेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 28 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की अखिलेश सरकार के खिलाफ भाजपा का आंदोलन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान भगवा ब्रिगेड के नेताओं ने सरकार पर तमाम आरोप लगाए।
विज्ञापन
कहा कि समाजवाद पर गुंडातंत्र हावी हो गया है। सूबे में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेरोजगार युवाओं को जो सपने दिखाए थे, सारे चकनाचूर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन में दूसरे दिन वाराणसी कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ ही मिर्जापुर और भदोही के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आंदोलन की अगुवाई भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने किया।
विज्ञापन
गोलघर कचहरी स्थित धरनास्थल पर हुई सभा में भदोही के सांसद पहलवान वीरेन्द्र सिंह मस्त ने प्रदेश सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा भगवा ब्रिगेड का हौसला बढ़ाया।
सांसद ने कहा कि गुंडों और माफिया के बल पर चलने वाली प्रदेश सरकार लगातार जनता की उपेक्षा कर रही है। इस सरकार में कानून का राज समाप्त हो गया है
जनता ने युवा मुख्यमंत्री के चेहरे को देखकर वोट दिया जनता को विश्वास था कि यह नौजवान मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के लिए अच्छा करेगा लेकिन आज मालूम पड़ गया कि यह एक छलावा था।
कैंट से विधायक डॉक्टर ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं ने बता दिया है कि महिलाओं के लिए यूपी कितना डरावना प्रदेश बन गया है।
यह सरकार दावे तो बड़े-बड़े कर रही है लेकिन इस सरकार की उपलब्धियां कुछ भी नहीं हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती।
बदलाव लाना एवं समाज की समस्याओं से लड़ना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मिशन के रूप में है। सभा का संचालन शंकर गिरी एवं डॉक्टर राकेश त्रिवेदी ने किया। स्वागत प्रदीप अग्रहरी और धन्यवाद ज्ञापन नागेंद्र रघुवंशी ने किया।