फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Distribution of degrees of Kashi Vidyapeeth will be done from the nodal center

नोडल सेंटर से होगा काशी विद्यापीठ की उपाधियों का वितरण

Sat, 26 Jun 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Distribution of degrees of Kashi Vidyapeeth will be done from the nodal center
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों को उपाधी लेने विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं है। उपाधि वितरण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलों में नोडल केंद्र बनाए जाएंगे। छात्रों को वहीं से उपाधियां वितरित की जाएंगी। कुलाधिपति के निर्देश के बाद नोडल केंद्र बनाने के लिए महाविद्यालयों का चयन किया जा रहा है। काशी विद्यापीठ में 2017, 18 और 19 के सत्र की लगभग तीन लाख पांच हजार उपाधियों का वितरण किया जाना है। इसके लिए संबद्ध महाविद्यालयों का जिले में एक-एक नोडल केंद्र बनाया जाएगा। छात्र वहीं से फीस जमा करेंगे और उपाधियां लेकर जाएंगे। विश्वविद्यालय में उपाधियां बनकर तैयार हो गई हैं और उन्हें ऑनलाइन भी डिजिलॉकर में अपडेट कर दिया गया है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि वाराणसी के अलावा चंदौली, सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर के सभी 315 महाविद्यालयों के छात्रों को उपाधियां उनके जिले में ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed