{"_id":"697072b78e755d519f095279","slug":"dispute-over-pet-dog-led-to-allegations-of-deadly-attack-and-robbery-against-family-in-varanasi-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, परिवार पर जानलेवा हमले व लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, परिवार पर जानलेवा हमले व लूटपाट का आरोप
Wed, 21 Jan 2026 12:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:01 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में पालतू कुत्ते को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इसके साथ ही लूटपाट करने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल में पालतू कुत्ते को लेकर मंगलवार की देर रात हुए विवाद में एक परिवार पर जानलेवा हमले और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित मनोज सोनकर के अनुसार पड़ोसी सुरेश सोनकर के पुत्र अर्थराज उर्फ गोलू कुत्ते के साथ मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर अर्थराज उर्फ गोलू, अनन्य सोनकर उर्फ कुनाल, उत्कर्ष सोनकर, लक्ष्मी सोनकर, अंजू सोनकर, दिनेश सोनकर उर्फ दीनू, अंजनी सोनकर, सुरेश सोनकर और अर्पणा सोनकर उर्फ गुनगुन समेत अन्य ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में मनोज सोनकर, उनकी पत्नी अन्नू सोनकर, आठ वर्षीय पिहू सोनकर, शंभू सोनकर, कुमकुम सोनकर, रवि सोनकर, अंकुश सोनकर, कोमल सोनकर व सुजल सोनकर घायल हुए। आरोप है कि महिलाओं से मारपीट कर सोने की चेन भी लूट ली गई।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कैंट थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।