फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute over dog urinating on vegetables FIR against five people in ballia woman allegedly beaten up

यूपी: कुत्ते के सब्जी पर लघुशंका करने को लेकर विवाद, पांच लोगों पर प्राथमिकी; महिला को पीटने का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 07:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 10 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

जिले के बरौली गांव में पालतू कुत्ते के सब्जी पर लघुशंका करने को लेकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने पड़ोसी राजबिहारी सिंह, उनकी मां, पत्नी, बेटे समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dispute over dog urinating on vegetables FIR against five people in ballia woman allegedly beaten up
इस मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में पालतू कुत्ते के सब्जी पर लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद में महिला से मारपीट का मामला न्यायालय पहुंच गया। एसीजेएम प्रथम न्यायालय के आदेश पर भीमपुरा पुलिस ने पड़ोसी राजबिहारी सिंह, उनकी मां विमला सिंह, पत्नी रिंकी सिंह, बेटे अखिलेश सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बरौली निवासी मीना गुप्ता किराना की दुकान चलाने के साथ साग-सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी राजबिहारी सिंह का पालतू कुत्ता अक्सर उनकी दुकान पर आकर सामान और सब्जियों को नुकसान पहुंचाता था। 30 जून की सुबह कुत्ते ने दुकान पर रखी सब्जी पर लघुशंका कर दी। इस पर मीना ने राजबिहारी सिंह से कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कहा।

विज्ञापन

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर राजबिहारी सिंह, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चों समेत पांच लोग महिला को घेरकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। महिला के पति और बेटे के खेत से लौटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।

मीना के पति ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसीजेएम प्रथम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed