फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute between two groups, accused of injuring the old woman by firing

Varanasi News: दो गुटों के विवाद, फायरिंग कर वृद्धा को घायल करने का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups, accused of injuring the old woman by firing
विज्ञापन

चेतगंज थाना क्षेत्र के बागबरियार सिंह मुहल्ले में बुधवार की देर रात स्थानीय लड़कों के दो गुटों में मारपीट हुई। एक पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद फायरिंग की गई। जिसमें उनके परिवार की एक वृद्धा घायल हो गईं।घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन व मूकदर्शक बने रहे। घायल वृद्धा का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना पाकर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।


बागबरियार सिंह मुहल्ले में रहने वाली रूबी ने बताया कि उनकी सास सईदुलनिशा (65) अपने दरवाजे के सामने बैठी हुई थी। उसी दौरान उनके भतीजे दानिश से मुहल्ले के ही कुछ लड़कों से झगड़ा हो रहा था। सास सईदुलनिशा बीचबचाव करने लगीं और अपने पोते की गलती बता कर माफी मांगते हुए सभी को घर जाने के लिए कहने लगी। वहीं, जिस लड़के से दानिश का झगड़ा हो रहा था, वह उसके घर के समीप ही बैठ गया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाया तो वह सब 10-15 की संख्या में आए। आरोप है कि उन्हीं में से एक लड़के ने तीन राउंड फायरिंग की। असलहे से निकली एक गोली सईदुलनिशा के दाएं कान को छूते हुए निकल गई। आनन-फानन सईदुलनिशा को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई। उधर, सईदुलनिशा के बेटे मोहम्मद यासीन ने बताया कि आरोपी भाजपा के एक नेता के करीबी हैं और उसी के नाम की धौंस देकर सबसे अनावश्यक विवाद करते हैं। उधर, मंडलीय अस्पताल पहुंचे एसीपी अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने या छूने से वृद्धा के कान पर चोट नहीं लगी है। छीनाझपटी में या फिर जमीन पर गिरने से उनके कान में चोट लगी है। चेतगंज थानाध्यक्ष घटना की जांच कर रहे हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में चेतगंज थाने की पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed