{"_id":"6863f3f0c920569aff0d28fd","slug":"dispute-between-advocate-and-tehsil-employee-sub-district-magistrate-heard-the-problem-and-gave-assurance-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अधिवक्ता और तहसील कर्मी के बीच विवाद मामला, उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्या दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अधिवक्ता और तहसील कर्मी के बीच विवाद मामला, उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्या दिया आश्वासन
Tue, 01 Jul 2025 08:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 01 Jul 2025 08:45 PM IST
सार
अधिवक्ता और पेशकार के बची कहासुनी के बाद मामला विवाद तक पहुंचा और इसकी शिकायत दोनों ओर से उपजिलाधिकारी के यहां हुई। मामले पर सुनवाई करते हुए इन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तहसील राजातालाब में सोमवार को एक मुकदमे में तारीख को लेकर वकील और पेशकार के बीच कहासुनी गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों लोगों के बची गाली गलौज के साथ हाथापाई भी हुई। मामले को लेकर पेशकार उप जिलाधिकारी शांतनु सिंह के सामने उठा। अधिवक्ता भी अपना पक्ष रखने के लिए उप जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंच गए।
विज्ञापन
वहां उप जिलाधिकारी से दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बातें बताई। उप जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों से बातचीत किया और मामले को शांत कराया। उन्होंने कहा कि अभी एसडीएम न्यायिक छुट्टी पर है। उनके आने पर मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का कहना था कि पेशकार कई मुकदमों में तिथि घोषित हो जाने के बाद बाद में डेट बदल देता है जिससे समस्या होती है और इस बात पर पूछे जाने पर विवाद करते हैं। अब देखना ये होगा कि इस मामले पर कार्रवाई के तौर पर क्या सामने आता है?
विज्ञापन