फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disciplinary inquiry will be conducted against former Varanasi Jail Superintendent Deputy Jailor

Varanasi News: वाराणसी के पूर्व जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर के खिलाफ होगी अनुशासनिक जांच; जानें मामला

Fri, 04 Apr 2025 05:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:43 AM IST
सार

जिला कारागार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। डीएम ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Disciplinary inquiry will be conducted against former Varanasi Jail Superintendent Deputy Jailor
वाराणसी जिला कारागार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पूर्व जेल अधीक्षक उमेश सिंह और डिप्टी जेलर मीना कनौजिया के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होगी, जिसके बाद उन्हें दंडित किया जाएगा। कारागार मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। जेल अधीक्षक के खिलाफ महिला डिप्टी जेलर रतन प्रिया ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था, जिसकी जांच में पुष्टि होने के बाद अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन


शिकायत के बाद उमेश सिंह को विशेष ड्यूटी पर सोनभद्र जेल भेजा गया था। वर्तमान में मैनपुरी में तैनात वाराणसी जेल की पूर्व डिप्टी जेलर रतन प्रिया ने बीते वर्ष जुलाई में शिकायत की थी कि जेल अधीक्षक उमेश सिंह महिला डिप्टी जेलरों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। 
विज्ञापन


उनका आचरण भी ठीक नहीं है। उनके द्वारा लैंगिक भेदभाव करने से महिलाकर्मी मानसिक रूप से पीड़ित हैं। वह जेल में अपने कपड़ों को अस्त-व्यस्त रखते हैं और उसकी अवस्था में महिलाकर्मियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डिप्टी जेलर पर भी कार्रवाई
दूसरी ओर वाराणसी जेल की पूर्व डिप्टी जेलर मीना कनौजिया के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन पर बिना अनुमति दुष्कर्म के आरोपी बंदी चंद्रभूषण सिंह उर्फ प्रभुजी को जिला अस्पताल भेजने की शिकायत हुई थी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सूचित किए बिना चंदौली से पुलिस गारद बुलाई थी। 

इसके अलावा उन्होंने वर्दी में यू-ट्यूब पर बयान भी दिया था। वाराणसी के डीएम एस. राजलिंगम की जांच में इन आरोपों की पुष्टि के बाद कारागार मुख्यालय ने अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। इस प्रकरण में वाराणसी के कुछ अन्य वरिष्ठ जेल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी थमाया गया है, जिसका जवाब मिलने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed