{"_id":"5efb4d1b8ebc3ea1a1461616","slug":"director-of-iit-bhu-gets-additional-responsibility-of-iit-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू के निदेशक को आईआईटी पटना की मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू के निदेशक को आईआईटी पटना की मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
Tue, 30 Jun 2020 08:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रोफ़ेसर पीके जैन
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के आईआईटीबीएचयू के निदेशक प्रोफेसर पीके जैन को आईआईटी पटना के निदेशक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद उन्होंने आईआईटी पटना के निदेशक पद पर अपना कार्यभार भी मंगलवार को ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
प्रोफेसर जैन यहां अगले आदेश तक निदेशक पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। एक अगस्त 2018 को आईआईटी बीएचयू के निदेशक का पदभार ग्रहण करने वाले प्रोफेसर जैन इसके पहले आईआईटी रुड़की के मैकेनिकल एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफ़ेसर के साथ ही कई अहम पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन