फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Director of finance company accused of embezzling one crore arrested in varanasi

UP News: एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोपी फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, 2015 में दर्ज हुआ था मुकदमा

Sat, 30 Nov 2024 08:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 30 Nov 2024 08:11 PM IST
सार

आर्थिक अपराध शाखा ने वाराणसी से एक करोड़ रुपये हड़पने के आरोपी फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ जौनपुर में वर्ष 2015 में मुकदमादर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Director of finance company accused of embezzling one crore arrested in varanasi
ईओडब्ल्यू द्वारा पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कम समय में पैसा दोगुना कर वापस देने का झांसा देकर निवेशकों के लगभग एक करोड़ रुपये हड़पने के आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चोलापुर थाने के बहलोलपुर के मूल निवासी और कोलकाता के हुगली, भारदेश्वर स्थित एससी घोष लेन में रहने वाले रामकुमार पटेल के रूप में हुई है। आरोपी लोगों का पैसा हड़पने वाली स्काई मार्ग फाइनेंस सोसायटी कंपनी का डायरेक्टर था। प्रकरण में चार अन्य आरोपियों की तलाश है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
वर्ष 2013 में जालसाजों द्वारा स्काई मार्ग फाइनेंस सोसायटी का गठन करके जौनपुर में वाजिदपुर तिराहा के समीप कार्यालय खोला गया। निवेश करने पर कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर आमजन से लगभग एक करोड़ रुपये जमा कराया गया। लगभग एक वर्ष बाद 2014 में चेयरमैन, डायरेक्टर और संचालक कंपनी के कार्यालय का ताला बंद कर लापता हो गए। 

विज्ञापन

जौनपुर के नेवढ़िया क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित संजय पटेल ने मई 2015 में लाईन बाजार थाने में कंपनी के डायरेक्टर और संचालकों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद जौनपुर और वाराणसी के साथ ही आसपास के अन्य जनपदों के पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई। 

ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी सुनील कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा और उनकी टीम के आरक्षी छेदी सिंह, विनोद यादव व सुभाष यादव ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से रामकुमार को चिह्नित कर उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed