{"_id":"6a6125388028f552db009ec1","slug":"direct-action-will-be-taken-against-unhygienic-eateries-and-adulteration-through-food-safety-connect-varanasi-news-c-20-vns1021-1476612-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंदे भोजनालयों और मिलावट पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से सीधे होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंदे भोजनालयों और मिलावट पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से सीधे होगी कार्रवाई
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने आम लोगों को खाद्य सुरक्षा का सजग प्रहरी बनाने के उद्देश्य से ''''खाद्य सुरक्षा के साक्षी बनें'''' विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ पोर्टल व ऐप की सुविधा दी गई है, जिसके जरिए उपभोक्ता सिर्फ एक फोटो खींचकर लापरवाही की शिकायत सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।
जिले में 596 लाइसेंसी व 1,117 पंजीकृत रेस्टोरेंट हैं। 2,540 से अधिक मोबाइल फूड वेंडर भी हैं। धार्मिक और पर्यटन नगरी होने के कारण यहां खान-पान के स्थानों पर छोटी सी भी अनदेखी बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है। खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि बाजारों, भोजनालय संघों और वेंडर समितियों के साथ समन्वय बैठकें की जा रही हैं। उपभोक्ता ''''''''फूड सेफ्टी कनेक्ट'''''''' ऐप पर मौके की तस्वीर अपलोड कर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही यह अपने आप संबंधित क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को हस्तांतरित हो जाती है। पोर्टल पर लाइसेंस सत्यापन, खाद्य सुरक्षा के दिशा-निर्देश और पुरानी शिकायतों की स्थिति देखने की व्यवस्था भी मौजूद है। ब्यूरो