{"_id":"661bb6d5f034e09ec80013e2","slug":"diplomats-from-different-countries-worship-in-kashi-vishwanath-dham-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विभिन्न देशों के राजनायिकों ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, जताई ये जिज्ञासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विभिन्न देशों के राजनायिकों ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, जताई ये जिज्ञासा
Sun, 14 Apr 2024 04:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:30 PM IST
सार
Varanasi News: राजनायिकों ने विश्वनाथ परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंदिर प्रबंधन की ओर से स्वागत देख राजनायिक खुश जताई।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर राजनायिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न देशों के राजनयिकों ने श्रीकाशीविश्वनाथ का रविवार को आशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी राजनयिकों एवं उनके परिजनों का श्री विश्वनाथ दुपट्टा एवं प्रसाद द्वारा स्वागत किया। दर्शनोपरांत राजनयिकों ने मंदिर सी द्वार के समक्ष फोटो भी खिंचवाया।
विज्ञापन
मॉरीशस, श्रीलंका, सेशेल्स, मोलडोव, घाना, माली, जमैका सहित कई देशों के राजनयिकों ने शैव साधना के संबंध में जिज्ञासा प्रकट की तथा ध्यान तथा मंदिर आराधना के संबंध में भी प्रश्न किए।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन द्वारा इन जिज्ञासाओं का समुचित समाधान विद्वान अर्चक गुरु से करवाया गया तथा अधिक अभिरुचि होने पर समय लेकर आराधना हेतु यात्रा कार्यक्रम बनाने का आमंत्रण भी दिया गया। राजनयिक गण ने मंदिर के साथ ही मंदिर प्रशासन एवं अर्चक के साथ भी फोटो खिंचवाने का आग्रह किया, उनके अनुरोध को आतिथ्य मर्यादा के क्रम में स्वीकार करते हुए अनुपालन सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन