निरहुआ ने राजनीति और सिनेमा को लेकर कही बड़ी बात- फिल्मों का अनुभव जीवन में काम आ रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल निरहुआ ने मंगलवार को कहा कि फिल्मी दुनिया में हिट डायलॉग, सामाजिक समस्याओं और कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का अनुभव जीवन में काम आ रहा है।
ये अनुभव राजनेता की भूमिका निभाने में भी मददगार साबित हो रहा है। निरहुआ बलिया में भोजपुरी फिल्म निर्माता और सीयर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह के आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
निरहुआ ने कहा कि फिल्मों में जिस दिलेरी से वह संघर्ष करते हैं, उसी तर्ज पर आजमगढ़ के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए प्रयास करते रहेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधा।
भाजपा नेता ने कहा कि गठबंधन पहले ही टूट गया होता तो आजमगढ़ से मेरी जीत पक्की हो जाती। भोजपुरी फिल्म जगत के अपने गुरु प्रोड्यूसर आलोक सिंह से रिश्ते की चर्चा करते हुए उन्होंने बलिया के लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बलिया वासियों ने फेसबुक, सोशल साइट्स और अन्य माध्यमों से भरपूर समर्थन किया।
एक सवाल के जवाब में कहा कि नेता और राजनेता दोनों जनता बनाती है और मुझे हर मोर्चे पर जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।