{"_id":"5fb8c9804ba29279be4594b6","slug":"digital-payment-will-be-made-for-gas-cylinders-by-scanning-trolley-man-id-card-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्राली मैन के आईडी कार्ड को करेंगे स्कैन, हो जाएगा गैस सिलिंडर का डिजिटल भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली मैन के आईडी कार्ड को करेंगे स्कैन, हो जाएगा गैस सिलिंडर का डिजिटल भुगतान
Sat, 21 Nov 2020 01:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल भुगतान दिखाया गया डेमो।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में अब गैस सिलिंडर डिलिवरी लेते समय ट्राली मैन को नगद भुगतान करने की जरूरत नहीं है। ट्राली मैन के आईडी कार्ड के पीछे दिए हुए क्यूआर कोड को स्कैन करके किसी भी यूपीआई के माध्यम से उपभोक्ता भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसका डेमो शनिवार को इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक डॉ उत्तीय भट्टाचार्य ने महमूरगंज स्थित हर्ष गैस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान करके दिखाया। प्री डिलिवरी चेक व कैशलेस अभियान शुभारंभ के दौरान उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर जब घरों में पहुंचे तो उसे परख लीजिए।
विज्ञापन
वजन, लीकेज, एक्सपायरी सब जांच परख के डिलिवरी लीजिए। बिना चेक करके ग्राहक सिलिंडर न लें। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सैनिटाइजर के साथ गैस सिलिंडर की डिलिवरी की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान ट्राली मैनों ने जान पर खेलकर शहर से लेकर गांव तक सिलिंडर की डिलिवरी की है। ये भी कोरोना योद्धा हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रीब्यूटरों व ट्राली मैनों को कार्यकारी निदेशक ने उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं अंत में प्री चेक डिलिवरी के तहत जागरूकता रैली को कार्यकारी निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एरिया मैनेजर अबरिक पाल, डीजीएम प्लांट संजय त्रिपाठी, क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार सिंह, कुमार अग्रवाल, मनीष चौबे सहित 95 डिस्ट्रीब्यूटर मौजूद रहे।