फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   died in road accident, fire in truck in ghazipur

यूपी: हादसे में युवक की मौत से भड़के लोगों ने ट्रक फूंके, कई थानों की पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 24 Jan 2020 09:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
died in road accident, fire in truck in ghazipur
गाजीपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने फूंकी ट्रक दमकल कर्मी आग बुझान?
वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर फतेउल्लाहपुर गांव के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हादसा करने वाले समेत दो ट्रकों में आग लगा दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते कई थानों की पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया। उधर, कार्रवाई के भय से गांव वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

फतेउल्लाहपुर निवासी गुड्डु राम(45) मजदूरी करता था। वह साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास रात साढ़े आठ बजे फतेउल्लाहपुर के पास एफसीआई गोदाम से चावल लादकर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही गांव के सैकड़ों लोग जुट गए और हादसा करने वाले ट्रक में आग लगा दी। इसके बाद एक और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बवाल कर रहे युवकों को लाठी भांजकर खदेड़ा।

जानकारी मिलते हो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मौके पर पुलिस मौजूद थी। एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक की तहरीर पर ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी धरपकड़ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed