फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diabetes Brew will help

अगर आपको मधुमेह है तो ये खबर जरुर पढ़ें

Tue, 24 Jan 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Tue, 24 Jan 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Diabetes Brew will help
डायबटीज - फोटो : getty images

मधुमेह रोगियों के लिए एक खुशखबरी है। समृद्ध भारत न्यास की ओर से शहर के दुर्गाकुंड स्थित उपेंद्र नगर कॉलोनी में श्रीवेदम अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन सोमवार को बीएचयू आईएमएस के पूर्व निदेशक प्रो. राणागोपाल सिंह ने किया।

विज्ञापन


दस बेड के अस्पताल में मधुमेह रोगियों के बेहतर इलाज के साथ ही उन्हें जड़ी बूटी के मिश्रण से तैयार मधुमेह मुक्ति काढ़ा दिया जाएगा। प्रो. सिंह ने बताया कि जड़ीबूटी से तैयार काढ़े के साथ ही दवाइयों का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से नि:शुल्क काढ़ा दिए जाने के पहल की सराहना की। न्यास के प्रधान न्यासी डॉ. वाचस्पति त्रिपाठी और प्रधान चिकित्सक एवं निदेशक डॉ. श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि मधुमेह अनियंत्रित जीवन शैली का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. वाचस्पति ने कहा कि मधुमेह मुक्त भारत का सपना साकार करने की दिशा में यह अनूठी पहल है। अस्पताल में सुबह 10 से 2 बजे तक और शाम को 5 से 8 बजे तक ओपीडी के साथ ही पंजीकृत मरीजों को हर दिन नि:शुल्क काढ़ा दिया जाएगा। इस दौरान प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी, डॉ. एसके तिवारी, डॉ. एनपी तिवारी, आलोक उपाध्याय, अनूप शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed