फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras 2018 fourteen hundred crore rupees business in purvanchal

पूर्वांचल के बजारों में जमकर बरसा धन, 1400 करोड़ का हुआ कारोबार

Tue, 06 Nov 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2018 fourteen hundred crore rupees business in purvanchal
बाजार में उमड़े लोग - फोटो : amar ujala
धनतेरस पर पूर्वांचल के बाजारों में धन की बारिश हुई। इस साल भी महंगाई के बावजूद धनतेरस बाजार झूम उठा। वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, सोनभद्र, मऊ, गाजीपुर और मिर्जापुर में सराफा, बर्तन, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की दुकानें, वाहनों के शोरूम दिनभर ग्राहकों से गुलजार रहे। इन बाजारों में लगभग 1400 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


सराफा बाजार में सोना, चांदी और डायमंड की जमकर खरीदारी हुई। प्रमुख कारोबारियों की माने तो पिछले एक पखवारे से शुरू हुई बिक्री धनतेरस के दिन उफान पर रही। वाराणसी में अकेले धनतेरस पर एक ही दिन में सात अरब रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। पिछले साल धनतेरस पर बनारस में साढ़े पांच अरब से अधिक का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन


चाहे सराफा बाजार हो या ऑटोमोबाइल्स सेक्टर, बर्तन बाजार की बात करें या इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अन्य की। रिकॉर्ड मांग और बिक्री का अनुमान कारोबारियों ने लगा रखी थी। यही कारण है कि कारोबारियों ने भरपूर स्टॉक भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजह साफ है कि यहां पर विविध आइटमों की प्रमुख मंडियां और थोक बाजार होने के कारण पूर्वांचल व बिहार के समीपवर्ती जिलों के फुटकर कारोबारी भी जमकर खरीदारी करते हैं। स्थानीय ग्राहक हैं सो अलग से। चूंकि पहले से ऑर्डर ही नहीं बल्कि एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी। इसलिए थोक ही नहीं फुटकर कारोबार भी दमदार रहा।

इस बार भी गिफ्ट आइटमों में सोने के अलावा चांदी के नोटों, सिक्कों व मूर्तियों की डिमांड अधिक है। ज्वेलर्स भी इस गोल्डेन चांस को भुनाने में जुटे हुए हैं। शेयर मार्केट में विभिन्न कमोडिटी एक्सचेंजों के स्थानीय टर्मिनलों पर भी निवेशकों की भीड़ रही।

दो हजार बाइक तो आठ सौ चार पहिया वाहनों की बिक्री 

Dhanteras 2018 fourteen hundred crore rupees business in purvanchal
जमकर हुई खरीदारी - फोटो : amar ujala
दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर सुबह से ही जबर्दस्त भीड़ रही। दोपहिया वाहन विक्रेताओं की मानें तो बीते एक पखवारे में तीन हजार से अधिक बाइक सड़क पर उतर चुकी है। अकेले धनतेरस पर डेढ़ से दो हजार बाइक की डिलेवरी हुई।

इसके अलावा सात, आठ सौ चार पहिया वाहन भी सड़क पर देर रात तक उतरे। इसमें लक्जरी गाड़ियों से लगायत ट्रैक्टर, ऑटो, विक्रम और मालवाहन भी शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में भी बूम रहा।

कंपनियों की स्कीमों का लाभ उठाते हुए लोगों ने फ्रीज, वॉशिंग मशीन, एलईडी, एलसीडी टीवी, माइक्रोवेव ओवेन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, होम थियेटर, इंडक्शन चूल्हा, लैपटॉप, डेस्कटॉप आदि खरीदे। अबकी लैपटॉप की बिक्री में भी 30 से 40 फीसदी इजाफा हुआ। मोबाइल बाजार भी चमका रहा। 

स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की जबरदस्त खरीदारी 

Dhanteras 2018 fourteen hundred crore rupees business in purvanchal
सभी प्रकार के सामान की रही मांग - फोटो : amar ujala
बर्तनों की दुकानों पर पीतल, तांबा के मुकाबले स्टेनलेस स्टील के आइटमों की बिक्री हुई। इंडक्शन बर्तन, क्राकरी आइटम भी ग्राहकों की पसंद में रहा। गैस चूल्हा, कूकर, मिक्सी की बिक्री भी खूब हो रही है। रीयल एस्टेट में अबकी बूम की स्थिति नहीं रही फिर भी बेहतर कारोबार की बात सामने आई।

इसके अलावा बनारसी समेत अन्य प्रकार की साड़ियां, लहंगे, सलवार-सूट आदि की भी खरीदारी जमकर हुई। कारोबारियों की मानें तो प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर मार्केट में जान फूंक दी है।

कारोबार का विवरण

Dhanteras 2018 fourteen hundred crore rupees business in purvanchal
दुकानों पर रही भीड़ - फोटो : amar ujala
वाराणसी- 700 करोड़
चंदौली- 200 करोड़
जौनपुर- 150 करोड़
भदोही- 100 करोड़
बलिया- 70 करोड़
आजमगढ़- 70 करोड़
सोनभद्र- 50 करोड़
मऊ- 26 करोड़
गाजीपुर- 17 करोड़
मिर्जापुर- 15 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed