फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhananjay Singh appears before the trial court in the Nadesar shootout case; next hearing on April 8

Varanasi News: नदेसर शूटआउट मामले में सुनवाई में रहे धनंजय सिंह, अगली सुनवाई आठ अप्रैल को

Wed, 08 Apr 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Singh appears before the trial court in the Nadesar shootout case; next hearing on April 8
वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी सतेंद्र सिंह बबलू और विनोद सिंह की ओर से अधिवक्ता ने बहस पूरी कर ली। वादी पक्ष की ओर से एडीजीसी विनय सिंह अदालत में दलीलें पेश कीं। अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। सुनवाई में पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी अदालत में मौजूद रहे। 4 अक्तूबर 2002 को धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी से जौनपुर जा रहे थे। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4-5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे। घायलों को मलदहिया के सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जबकि हमलावर मौके से भाग गए थे। धनंजय सिंह की तहरीर पर विधायक अभय सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। फिलहाल इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article