फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotion to God with devotion is the reason for abhay

श्रद्धा भक्ति से भगवान का भजन है अभय का कारण

Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Devotion to God with devotion is the reason for abhay
कोरोना काल में मरने वालों की आत्मा की शांति, कल्याण, तर्पण तथा मोक्ष की प्राप्ति की कामना के साथ शृंगेरी मठ में अध्यात्म गो सेवा मिशन ट्रस्ट की ओर से सात दिवसीय भागवत कथा आरंभ हुई। कथा वाचक पंकज शास्त्री महाराज ने कहा कि संसार में भय का कारण भगवान से विमुख होना है। श्रद्धा, भक्ति से भगवान का भजन अभय का कारण है। भगवान हृदय से भाव व प्रेम को देखते हैं। उत्तम भागवत धर्म यही है कि हम निष्काम भाव से भगवान को सौंप दें।
विज्ञापन

इसके पूर्व पितृ कल्याण यज्ञ एवं तर्पण का आयोजन अस्सी घाट पर किया गया। पंकज शास्त्री ने बताया कि शृंगेरी मठ में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का उद्देश्य है कि कोरोना महामारी में जितने भी सनातनधर्मियों के शरीर शांत हुए हैं उनकी आत्मा को शांति मिले। कथा सत्र से पूर्व प्रात: काल पितृ कल्याण यज्ञ का अनुष्ठान भी मठ परिसर में किया गया। शाम को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी, सीता बेन मोदी व रानिका जायसवाल ने श्रीमद्भागवत की आरती उतारी। भागवत कथा के दौरान कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिन मिश्र, प्रिया मिश्रा, अनुज राही हिंदुस्तानी, बंदना रघुवंशी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजेश पांडेय विजेता, गौरव मिश्र, अखिलेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed