फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees will perform Jalabhisheka from outside in sanctum of Kashi Vishwanath Temple varanasi

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रशासन का बड़ा कदम, लगाई रोक

Sat, 17 Aug 2019 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Aug 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees will perform Jalabhisheka from outside in sanctum  of Kashi Vishwanath Temple varanasi
आरती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए अब प्रशासन ने स्थायी रोक लगा दी है। वह अब गर्भगृह के दरवाजे से ही जलाभिषेक कर सकेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मंदिर प्रशासन ने सावन महीने में श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश के लिए अस्थायी तौर पर रोक लगाई थी। सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया था। सावन महीने में श्रद्धालुओं ने इस बार मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे से ही जलाभिषेक किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ससुरालियों ने दामाद की कर दी हत्या, सुसाइड बताने के लिए घर में फंदे पर लटकाया, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ उनके दर्शन किए और मंदिर के गर्भगृह दरवाजे से ही जलाभिषेक किया। इस दौरान किसी को भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। वहीं प्रशासन को भी भीड़ से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मंदिर प्रशासन ने तय किया है कि इस अस्थायी व्यवस्था को स्थायी किया जाए। अब श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह के चार द्वार हैं, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी में दो द्वार का ही इस्तेमाल होता है। वहीं चारों द्वार पर अर्घा लगाकर सीधे जलाभिषेक की व्यवस्था होने से सभी श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें : राजधानी में पेंट्रीकार कर्मी ने महिला से की छेड़खानी, जीआरपी ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed