फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees bathed in the Ganges and worshiped on the full moon

Varanasi News: पूर्णिमा पर भक्तों ने किया गंगा स्नान व दर्शन पूजन

Wed, 02 Aug 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Devotees bathed in the Ganges and worshiped on the full moon
पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा तिथि पर मंगलवार को भगवान विष्णु और शिव का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नानकर दान पुण्य किया। बड़ादेव गोदौलिया स्थित पुरुषोत्तम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। अधिमास की पूर्णिमा तिथि पर मंगलवार को लोगों ने गंगा स्नान किया। देवालयों में दर्शन पूजन किया। कई लोगों ने व्रत भी रखे। काशी के एकमात्र पुरुषोत्तम मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। भगवान पुरुषोत्तम से उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत शंकर दीक्षित ने सुगंधित फूलों से शृंगार किया। फल व मिष्ठान आदि का भोग लगाया। रात तक दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। लोगों ने कथा का श्रवण किया। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अधिमास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन पूजन, गंगा स्नान, दान पुण्य और भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण करने से एक लाख गाय के दान के बराबर फल मिलता है। इस दिन मंगलवार होने से लोगों ने व्रत रखा और मंगला गौरी के भी दर्शन किए।
विज्ञापन


संकष्टी गणेश चतुर्थी चार को
अधिमास में कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्टी श्रीणेश चतुर्थी व्रत रखने का विधान है। ज्योतिषविद विमल जैन ने बताया कि अधिमास में संकष्टी श्रीणेश चतुर्थी व्रत और पूजन अर्चन बेहद फलदायी है। चतुर्थी तिथि चार अगस्त को दिन में 12.46 बजे लगेगी जो अगले दिन पांच अगस्त को रात 9.41 बजे तक रहेगी। लेकिन, संकष्टी श्रीणेश चतुर्थी व्रत चार अगस्त को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed