{"_id":"5fbfb9f88ebc3e9bd4062015","slug":"dev-diwali-2020-sailors-will-not-ride-boats-on-dev-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Diwali 2020: काशी में गंगा की लहरों के बीच से घाटों का सौंदर्य देखने की हसरत रहेगी अधूरी, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Diwali 2020: काशी में गंगा की लहरों के बीच से घाटों का सौंदर्य देखने की हसरत रहेगी अधूरी, ये है वजह
Fri, 27 Nov 2020 12:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा की लहरों के बीच से घाटों का सौंदर्य निहारने की हसरत अधूरी रह जाएगी। काशी के नाविक समाज ने देव दीपावली पर नौका संचालन नहीं करने का निर्णय लिया है। ललिता घाट से राज घाट तक नौका संचालन पर प्रतिबंध के कारण नाविकों ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गुरुवार को नाविक समाज की बैठक में देव दीपावली के दिन नौका संचालन पर निर्णय लिया गया। नाविकों ने कहा कि कोरोना काल के कारण नौका संचालन ठप होने से रोजगार पूरी तरह से प्रभावित था। देव दीपावली पर हम लोगों को आस थी कि रोजगार को गति मिलेगी। प्रशासन ने ललिता घाट से राजघाट तक नौका संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
ऐसे में आधा नाविक समाज नौका संचालन नहीं करेगा तो आधा नाविक समाज कैसे नौका संचालन करेगा। इसलिए हम लोगों ने निर्णय लिया है कि देव दीपावली पर हम लोग नौका संचालन नहीं करेंगे। नाविक शंभू साहनी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए नाविक समाज ने देव दीपावली पर नौका संचालन नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन