फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dev deepawali news of varanasi

शहर को सजाने संवारने में जुटा नगर निगम

Mon, 23 Nov 2020 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali news of varanasi
देव दीपावली के मद्देनजर शहर को दुल्हन की तरह सजाने संवारने में नगर निगम जुट गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर गंगा के सभी घाटों पर लगे हाई मास्ट एवं अन्य लाइटों को दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि घाट की एक भी लाइट बंद नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए बिजली विभाग से भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। शहर की सफाई और घाटों की मरम्मत का काम शुरू कराया है। डिवाइडरों की रंगाई पुताई हो रही है। चौराहे पर सजावट का कार्य थीम आधारित होगा। भोजूबीर, कचहरी, अंधरापुल व चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन, नई सड़क, गोदौलिया आदि चौराहे सजाए जाएंगे। इसके अलावा इन रास्तों पर लगे हेरिटेज पोल को भी बिजली के झालरों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम पूर्व में ही देव दीपावली पर हुई सजावट के लिए खरीदे सामग्रियों का उपयोग करेगा। जरूरत पड़ी तो किराए पर भी सजावटी सामग्री ली जाएगी। अस्थायी पार्किगिं आदि भी बनाए जाएंगे। इसके लिए टाउनहाल के अलावा बेनियाबाग पार्क को चिह्नित किया गया है। साफ-सफाई के लिए दो दिन पूर्व से ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

हुआ पानी का छिड़काव, मलबा फेंकने वालों पर लगा जुर्माना
वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से पानी का छिड़काव कराया गया। अर्दली बाजार से महावीर मंदिर, मालवीय प्रतिमा से रविदास गेट, सड़क के डिवाइडर पर स्प्रिंकलर मशीन द्वारा पानी का छिड़काव किया गया। अतिक्रमण मलबा और गंदगी फैलाने वाले 22 लोगों से 6,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनर पोस्टर के खिलाफ चला अभियान
नगर निगम ने बैनर पोस्टर के खिलाफ अभियान चलाया। सिगरा, मलदहिया, अंधरापुल, नदेसर, कचहरी, भोजूबीर, संत अतुलानंद सहित पूरे नगर में अवैध विज्ञापन के विरुद्ध अभियान चलाकर बैनर, पोस्टर हटाए गए। 80 राजनीतिक और व्यवसायिक बोर्ड जप्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed