{"_id":"69099c4b71ea29ebe70606f9","slug":"dev-deepawali-2025-varanasi-ganga-area-becomes-no-fly-zone-drone-flying-will-be-banned-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali 2025: गंगा का क्षेत्र बना नो फ्लाईजोन, ड्रोन उड़ाने पर रहेगी रोक; वॉच टावर से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali 2025: गंगा का क्षेत्र बना नो फ्लाईजोन, ड्रोन उड़ाने पर रहेगी रोक; वॉच टावर से होगी निगरानी
Tue, 04 Nov 2025 11:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:55 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में गंगा घाटों पर देव दीपावली पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां वॉच टावर से घाटों की निगरानी होगी। वहीं सभी घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व गोताखोर जवानों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
ganga ghat varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देव दीपावली पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर सोमवार को कैंप कार्यालय में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बैठक कर तैयारियों का खाका खींचा। बैठक में वीआईपी आगमन, भीड़ प्रबंधन, नौका संचालन, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख घाटों पर सुनियोजित बैरिकेडिंग करने, प्रवेश और निकास मार्ग चिह्नित करने को कहा। गंगा घाट क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया। ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
नौका संचालन को लेकर नाविकों को निर्धारित सवारी सीमा, नाव पर सवार लोगों को लाइफ जैकेट का अनिवार्य रूप से पालन कराना है। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को अनुभवी नाविकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन