फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2022 varanasi aura of 21 lakh lamps in Kashi Tourism Minister Jaiveer Singh chief guest

Dev Deepawali: काशी में स्वर्णिम संसार रचेगी 21 लाख दीपों की आभा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Sun, 06 Nov 2022 01:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 01:03 PM IST
सार

देव दीपावली यानी ऐसा दिन जिस दिन देवता काशी के गंगा घाटों पर आकर दिवाली मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाले देव दीपावली पर्व को लेकर काशी में जबरदस्त उत्साह है। पूरे वाराणसी में 21 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 varanasi aura of 21 lakh lamps in Kashi Tourism Minister Jaiveer Singh chief guest
देव दीपावली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भव्य और दिव्य काशी की देव दीपावली इस बार नव्य स्वरूप में देवताओं के साथ ही काशी वासियों के लिए भी अनोखी होगी। इस बार काशी के घाट, कुंड और सरोवरों पर 21 लाख दीपों की रोशनी की आभा दीप मालिकाओं का स्वर्णिम संसार रचेगी। काशी समेत देश-विदेश की जनता इस अद्भुत पलों की साक्षी बनेगी।

विज्ञापन


यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह राजघाट पर देव दीपावली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक,  पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सोमवार दोपहर एक बजे वाराणसी आएंगे। दो बजे से दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम पांच बजे राजघाट पहुंचेंगे। देव दीपावली कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना होंगे। 
विज्ञापन


राजघाट पुल पर लगाई गई फसाड लाइटें
राजघाट पुल पर लगी आकर्षक फसाड लाइटें भी चमक बिखेर रही हैं। विद्युत विभाग और स्मार्ट सिटी द्वारा राजघाट पुल के गाडर पर जगह जगह रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके गंगा नदी और खिड़किया घाट पर प्रकाश रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्सी घाट से सामनेघाट तक 108 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव

Dev Deepawali 2022 varanasi aura of 21 lakh lamps in Kashi Tourism Minister Jaiveer Singh chief guest
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन की ओर से 10 लाख दीप और काशीवासियों के सहयोग से 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अस्सी घाट से सामनेघाट तक 108 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव होगा। काशी के पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के तहत ग्रामीण व शहरी इलाकों में 101 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन पहली बार होगा। अमृत महोत्सव में 75 वर्ष पर रंगोली, चित्र, पोस्टर की सजावट होगी

एक लाख दीपों से जगमगाएगा दशाश्वमेध घाट

Dev Deepawali 2022 varanasi aura of 21 lakh lamps in Kashi Tourism Minister Jaiveer Singh chief guest
काशी की देव दीपावली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

गंगा सेवा निधि की ओर से देव दीपावली महोत्सव अमर वीर योद्धाओं को समर्पित होगा। आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को समर्पित महोत्सव के साथ ही आकाशदीप का भी समापन होगा। सात नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर अमर वीर योद्धाओं को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। एक लाख दीपों से घाट और भवनों का कोना-कोना जगमग होगा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि तीन दशक से देव दीपावली का आयोजन हो रहा है।

‘एक संकल्प गंगा किनारे’ से महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मां गंगा के तट पर संकल्प दिलाया जाएगा। 5.20 बजे महोत्सव का शुभारंभ निधि के संस्थापक पं. सत्येंद्र मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित कर होगा। 21 ब्राह्मण, 42 कन्या और पांच डमरू दल के सदस्य मां गंगा की महा आरती उतारेंगे।

पुलिस आयुक्त बोले- किसी भी पर्यटक के साथ न हो दुर्व्यवहार

Dev Deepawali 2022 varanasi aura of 21 lakh lamps in Kashi Tourism Minister Jaiveer Singh chief guest
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली पर वीवीआईपी दौरे को लेकर शनिवार को ट्रैफिक सभागार में पुलिस आयुक्त ने मातहतों संग बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान गंगा में जल पुलिस, एनडीआरएफ को अलर्ट किया गया। वहीं, गंगा घाटों पर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देशित किया।  पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि जल और थल दोनों से गंगा घाटों पर कड़ी निगहबानी होगी।

मातहतों को निर्देशित किया कि ड्रोन कैमरे कहीं से न उड़े। बैरिकेडिंग के बाहर कोई न आए। पर्यटकों संग दुर्व्यवहार न हो। बुजुर्ग, महिलाओं और असहाय की मदद करें। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा आरती सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेजर शो में गंगा अवतरण, देव दीपावली और भगवान शिव की कथा सुनेंगे पर्यटक

Dev Deepawali 2022 varanasi aura of 21 lakh lamps in Kashi Tourism Minister Jaiveer Singh chief guest
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली पर पहली बार चेत सिंह घाट की दीवारों पर थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये धर्म का व्याख्यान होगा। काशी आने वाले पर्यटक मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली का कथा सुन सकेंगे। गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति भी होगी। 20 मिनट का शो कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर आने वाले सभी श्रद्धालु देख सकेंगे।

Dev Deepawali 2022 varanasi aura of 21 lakh lamps in Kashi Tourism Minister Jaiveer Singh chief guest
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला

 मॉडर्न स्टेज सर्विसेज के अनुभव गुप्ता के अनुसार, पांच दिन के रिकॉर्ड समय में गंगा अवतरण, देव दीपावली की धार्मिक जानकारी और शिव भजनों के 5-6 ट्रैक शूट कर अंतिम रूप दिया गया है। टेक्नीशियन व इंजीनियर मिलाकर 250 से अधिक लोगों की टीम लगी है। इस शो का प्रोजेक्शन 20 लेजर प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा। इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेजर और लाइट्स का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed