फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2021 banaras Ghats illuminated with millions of lamps three day Ganga mahotsav at Rajghat and Hot Air Balloon Show

देव दीपावली 2021: लाखों दीयों से जगमगाएंगे बनारस के घाट, राजघाट पर 3 दिवसीय गंगा महोत्सव, हॉट एयर बैलून शो भी

Wed, 03 Nov 2021 01:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 01:55 AM IST
सार

काशी के प्रमुख त्योहार देव दीपावली के मौके पर इस बार खास आयोजन होंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों संग बैठक की। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2021 banaras Ghats illuminated with millions of lamps three day Ganga mahotsav at Rajghat and  Hot Air Balloon Show
मंडलायुक्त सभागार में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर देवाधिदेव महादेव की काशी की जगमगाहट दुनिया को चकाचौंध कर देगी। कार्तिक पूर्णिमा (19 नवंबर) को देव दीपावली के दिन काशी के घाटों पर सात लाख दीये जलाए जाएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को मंडलीय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि राजघाट पर तीन दिवसीय गंगा महोत्सव (17 से 19 नवंबर)  का आयोजन होगा और 19 को देव दीपावली पर काशी के 84 घाट सात लाख दीयों से जगमग होंगे।  देव दीपावली के दिन प्रात: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर गंगा नदी में सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


निर्देशित किया कि नगर निगम के अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि देव दीपावली के दौरान नावों पर क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। इसके लिए नाविक संघों के साथ नगर आयुक्त बैठक करेंगे। इस दौरान जल पुलिस एवं एनडीआरएफ के अधिकारी नावो से  पेट्रोलिंग करेंगे। गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के दौरान घाटों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मां अन्नापूर्णा का दर्शन: एक साल बाद स्वर्णमयी प्रतिमा को देख श्रद्धालु निहाल, दरबार के खजाने से बांटे गए सिक्के

भव्य आयोजन का होगा शहर के विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण

Dev Deepawali 2021 banaras Ghats illuminated with millions of lamps three day Ganga mahotsav at Rajghat and  Hot Air Balloon Show
देव दीपावली - फोटो : फाइल

गंगा घाटों पर समुचित सफाई व्यवस्था और घाटों पर तिरंगा लाइटिंग कराने के लिए खराब लाइटिंग को दुरुस्त कराने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। देव दीपावली का शहर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण होगा।

मंडलायुक्त ने देव दीपावली के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

तीन दिनों तक एयर बैलून एडवेंचर का आनंद

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने 17, 18 और 19 नवंबर को होने वाले हॉट एयर बैलून शो के संबंध में बैठक के दौरान भी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि हॉट एयर बैलूनिंग में कुल 11 बैलून होंगे।  जिसमें भारत के चार सहित यूके, पोलैंड, यूरोप सहित अन्य देशों के बैलून एवं उनके पायलट रहेंगे। प्रति दिवस 500 लोगों का उड़ान इसमें होगा।

हॉट एयर बैलून के उड़ान के लिए 15 किमी सर्किल को चिह्नित किया गया है। जिसमें 7 किलोमीटर की उड़ान अधिकतम 10 हजार फीट पर होगी। 19 नवंबर को सायं गंगा उस पार रेती में हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। तीन दिनों तक सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोग एयर बैलून एडवेंचर का आनंद ले सकेंगे।   
पढ़ेंः दो दिवसीय प्रवास पर 12 नवंबर को वाराणसी आएंगे सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह की करेंगे अगवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed