{"_id":"5fb426c68ebc3e9ba1389c05","slug":"dev-deepawai-varanasi-news-vns5586957200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौशनी से जगमगाएंगे घाट, यादगार बनेगी देव दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौशनी से जगमगाएंगे घाट, यादगार बनेगी देव दीपावली
विज्ञापन
वाराणसी। दीपावली के बाद अब काशी में देव दीपावली को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। तीस नवंबर को होने वाले आयोजन में काशी के घाटों को दीपों से सजाया जाएगा। साथ ही जगह-जगह सांस्कृतिक आयोजन भी कराए जाएंगे। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे।
कोरोना काल में देव दीपावली को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क है। कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए इस बार का त्योहार मनाया जाएगा। मंगलवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में देव दीपावली की तैयारियों पर चर्चा की गई। इससे पहले कमिश्नर और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भैंसासुर घाट और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर देव दीपावली, छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष देव दीपावली का ग्रैंड शो होगा। गंगा नदी में पानी की लहरों पर लेजर शो एवं प्रोजेक्शन के माध्यम से काशी की महिमा, शिव की महिमा एवं गंगा अवतरण आदि का भव्य प्रदर्शन होगा। शहर के मार्गों को गडढा मुक्त बनाने, डिवाइडरों की पेंटिंग, सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाने आदि का निर्णय लिया गया। बैठक में आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी अमित पाठक के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी जानना है जरूरी
-राजघाट, दशाश्वमेध एवं अस्सी घाटों को जाने वाले मार्गों को पूरी तरह नो व्हीकल जोन रहेगा।
-भीड़ नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाया जाएगा।
-राजघाट से एयरपोर्ट तक के मार्गो के दोनों तरफ की गलियों को चिन्हित कर सड़क से 8 से 10 मीटर अंदर बैरिकेडिंग।
-राजघाट-अस्सी घाट से शहर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरा लगेगा।
-कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी की जाएगी।
-नावों के परिचालन के लिए कुंभ में प्रयागराज की तर्ज पर नावों का परिचालन कराया जाएगा।
---------------------
कमिश्नर और डीएम ने किया निरीक्षण
कमिश्नर दीपक अग्रवाल व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भैंसासुर धाट तथा आस-पास के क्षेत्रों का आगामी छठ तथा देव दीपावली आदि को देखते हुए यह आकस्मिक दौरा किया। इस अवसर पर कानून व्यवस्था, सुगमतापूर्वक यातायात संचालन, वीआईपी तथा विदेशी पर्यटकों सहित सबकी सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किये जाने के लिए भी बैठक की। उन्होंने मार्ग निरधारण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था आदि को चाक चौबंद किये जाने के लिए निर्देश दिया।