{"_id":"58bdcb1f4f1c1b775ddc3ed5","slug":"detachment-of-iits-for-different-health-center-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग हेल्थ सेंटर के लिए आईआईटियंस का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग हेल्थ सेंटर के लिए आईआईटियंस का धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 07 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अविनाश मिश्रा की मौत के बाद उसके साथी एक बार फिर सोमवार को आईआईटी निदेशक कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने अविनाश के इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक की मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और आईआईटी के विद्यार्थियों के लिए अलग हेल्थ सेंटर की मांग करते हुए वहीं धरना शुरू कर दिया।
रात करीब 11:30 बजे निदेशक प्रो. राजीव संगल पहुंचे और छात्रों को आश्वस्त किया कि टास्क फोर्स गठित कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। तब जाकर छात्रों ने रात करीब सवा बारह बजे धरना खत्म किया। आईआईटी बीएचयू के छात्र अविनाश मिश्रा की मौत शनिवार की देर रात सर सुंदरलाल अस्पताल में हो गई थी। छात्रों का आरोप है कि उसके इलाज में लापरवाही की गई है। छात्रों ने आईआईटी के छात्र सांसदों को इन मुद्दों पर बातचीत के लिए रात नौ बजे बुलाया। बैठक में छात्रों ने अपनी मांगे रखीं।