फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Destroyed in Sbi branch, To threat police

बैंक में तोड़फोड़ की, थाने में पुलिस को हड़काया

Tue, 06 Jan 2015 02:03 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Destroyed in Sbi branch, To threat police

वाराणसी। सिगरा के फातमान रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे घुसे एक युवक ने ब्रांच मैनेजर की केबिन में तोड़फोड़ की। मना करने पर वह बैंक के गार्ड और कर्मचारियों से उलझ गया। अचानक हुई इस घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई। भीड़ जुटने पर आरोपी बैंक से निकलकर सड़क की तरफ भागा लेकिन बाहर तैनात पुलिस पिकेट की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

सिगरा थाने ले आए जाने पर आरोपी ने पुलिस कर्मियों को एके-47 से मारने की धमकी दी। फिर दांत से अपना हाथ काटने लगा। छानबीन में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

फातमान रोड स्थित एसबीआई शाखा के मैनेजर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर हैं। सोमवार को गोपाल (40) नामक एक युवक बैंक के  अंदर पहुंचा और गार्ड हरिनाथ सिंह से बैंक मैनेजर के बारे में पूछने लगा। गार्ड ने बताया कि मैनेजर छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में युवक नाराज हो गया। शोर मचाते हुए हाथ से मारकर मैनेजर की केबिन का शीशा तोड़ दिया। इसमें युवक के हाथ में चोट आई। गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने उसे रोका तो वह उनसे भी उलझ गया।
तब तक हल्ला-गुहार सुनकर बैंक आए ग्राहक भी वहां जुट गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी बाहर की ओर भागा। बैंककर्मियों ने बाहर तैनात पुलिस पिकेट की मदद से उसे पकड़ लिया।
 फिर उसे सिगरा थाने ले जाया गया। थाने में पुलिस कर्मियों को धमकी देने के साथ ही वह दांत से अपने जख्मी हाथ को काटने लगा। छानबीन में पता चला कि युवक विक्षिप्त है। बैंक के प्रभारी मैनेजर/अकाउंटेंट आरडी शिवपुरी का कहना है कि युवक विक्षिप्त था। उसके खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।

 वहीं एसओ सिगरा शिवानंद मिश्रा का कहना है कि युवक सिगरा के शास्त्री नगर का रहने वाला है। उसके हाथ में चोट लगे होने और मानसिक तौर पर अस्वस्थ होने के चलते उसे छोड़ दिया गया। उसके परिवार वालों से संपर्क  किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed